Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद हल्द्वानी में पकड़ा गया चीटर

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से माह दिसम्बर 2021 में आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में अनियमितता पाए जाने के बाद हल्द्वानी लामाचौड़ में एक युवक नकल करते हुए पकड़ा गया है। SSC परीक्षा के दौरान ग्राम मदीना कोढ़ासान थाना बहू अकबरपुर रोहतक हरियाणा निवासी 19 वर्षीय रोहित डांगी पुत्र धर्म जीत डांगी को नकल करते वक्त पकड़ लिया गया।  पुलिस ने युवक से पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने छह आरोपी गिरफ्तार कर उनके पास से 37.10 लाख रुपये भी बरामद किए थे।आगे पढ़ें

जिसके बाद खुद डीजीपी अशोक कुमार ने इस जल्द खुलासे के लिए एसटीएफ की पीठ थपथपाई। मगर चिंता का दौर बीते रोज हुई गिरफ्तारी से खत्म नहीं हुआ है। अब हल्द्वानी से ब्रेकिंग न्यूज़ आई है। जहां एक बार फिर युवाओं के भविष्य से लगातार हो रहे खिलवाड़ की तस्वीर देखने को मिली है। UKSSSC के पेपर लीक होने के बाद आज लामाचौड़ स्थित एक कॉलेज में चल रही परीक्षा के दौरान एक युवक नकल करते हुए पकड़ा गया है। चेकिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top