Dehradun News

ये है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम, बंशीधर भगत के अलावा इन्हें मिला मौका

Ad

ये है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम, बंशीधर भगत के अलावा इन्हें मिला मौका

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। राजभवन में चल रहे शपथ समारोह में कुल 11 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। लिहाजा फुर्ती से कदम आगे बढ़ा रहे तीरथ सिंह रावत से कई तरह की उम्मीदें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

राजभवन में शाम पांच बजे से शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिन विधायकों ने शपथ ली, उनमें से कुछ नए तेहरे हैं तो वहीं बाकी मंत्री पिछले कैबिनेट से ही रिपीट हुए हैं। शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत,अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल,धन सिंह रावत,रेखा आर्य, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी,स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हैं। इसमें कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, मंसूरी से विधायक गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद और बिशन सिंह चुफाल भी शामिल हैं। शाम पांच बजे आयोजित हुए कार्यक्रम में नए मंत्रियो को राजभवन में शपथ दिलवाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top