Uttarakhand News

जय हो..बाबा केदार का मिला आशीर्वाद, उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के लिए बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। दरअसल गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘केदारखण्ड’ झांकी को तीसरे स्थान का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री किरन रिजिजू ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि और टीम लीडर केएस चौहान ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। बता दें कि राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड द्वारा अनेक बार राजपथ पर हुई परेड में प्रतिभाग किया गया। परंतु यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड की झांकी को पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बारे में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर इसे पहले से भी अधिक भव्य रूप प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने झांकी को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सचिव सूचना श्री दिलीप जावलकर, सूचना महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, टीम लीडर व उपनिदेशक सूचना केएस चौहान और झांकी बनाने वाले कलाकारों तथा झांकी में सम्मलित सभी कलाकारों को बधाई दी है। 

गौरतलब है कि राजपथ, नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड राज्य की ओर से “केदारखंड” की झांकी प्रदर्शित की गई थी। उत्तराखण्ड सूचना विभाग के उपनिदेशक/झांकी के टीम लीडर के.एस.चौहान के नेतृत्व में 12 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया। झांकी का थीम सांग “जय जय केदारा” था। बता दें कि इस खबर से पूरे उत्तराखंड में खुशियां व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top