Sports News

मानसी जोशी की शानदार पारी,उत्तराखंड महिला टीम T20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

Ad

Uttarakhand Women’s Team: उत्तराखंड सीनियर महिला टीम ने T20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है . उत्तराखंड ने पंजाब को पहले क्वार्टर फाइनल में एक विकेट से हराया और रोमांचक जीत दर्ज की. मुकाबले पर नजर डाले तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रगति सिंह ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली जिन्हें उत्तराखंड की कप्तान एकता बिष्ट ने पवेलियन भेजा. इसके अलावा अमनजोत कौर ने 31 रन बनाए. उत्तराखंड के लिए अमीषा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए .

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन पूनम और जसिया अख्तर ने टीम को संकट से उभारा और 59 रनों की साझेदारी की लेकिन. इसके बाद उत्तराखंड लगातार विकेट खोते चले गया. मुकाबला के अंतिम ओवरों में मानसी जोशी ने 7 गेंद में 18 रन बनाकर उत्तराखंड को एक विकेट से शानदार जीत दिलाई और टीम T20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top