Uttarakhand News

उत्तराखंड में सख्ती से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश

Ad

Uttarakhand: News: हरिद्वार में आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार यात्रा की सबसे बड़ी चुनौती मौसम बन रहा है, क्योंकि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में कानून व्यवस्था, कांवड़ मेला और आपदा प्रबंधन को लेकर अहम बैठक की। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और इसे हर साल की तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य भर में सख्ती से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। राज्य की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top