Udham Singh Nagar News

चाची और भतीजे का चक्कर,पति को संबंधों की लगी भनक तो मिलकर कर दी हत्या

Ad

चाची और भतीजे का चक्कर,पति को संबंधों की लगी भानक तो पति की कर दी हत्या

जसपुर: चाची और भतीजे की प्यार की भनक जब पति को लगी तो, चाची ने षड्यंत्र रच भतीजे के हाथों पति को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद खुद ही गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की मांग की। तहरीर के आधार पर जब पुलिस ने मामले को जांच की तो तीनों युवक निर्दोष निकले। इस बीच शक पर पुलिस ने वीर सिंह के भतीजे सोमपाल से पूछताछ की तो उसने सब राज उगल दिया। इस दौरान चाची और भतीजे का चक्कर सामने आया और पुलिस ने मामले में महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

यह भी पढ़े:उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व जसपुर से सटे यूपी के गांव में ग्रामीण का शव मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद मामले की जांच की मांग को लेकर उसकी पत्नी ने तहरीर दी। बता दें मामला जसपुर के रायपुर गांव से यूपी के बिजनौर का मच्छमार गांव का है। 14 जनवरी को मच्छमार में नहर किनारे ग्रामीण वीर सिंह का शव मिला था।

वीर सिंह की पत्नी ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जांच में तीनों बेगुनाह निकले। जिसके बाद मृतक के भतीजे से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार सोमपाल ने बताया कि उसका अपनी चाची यानी वीर सिंह की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। दो माह पहले पता चलने पर वीर सिंह ने पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद चाची ने वीर सिंह की हत्या की साजिश रच ली। जिसके चलते उन्हें मौत के घाट उतार लिया।

यह भी पढ़े:वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़े:कुंभ:यात्रियों की जेब होगी ढीली,स्पेशल ट्रेन के नाम पर तीन गुना बढ़ाया किराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top