Haridwar News

हरिद्वार में खुली पति की पोल, रेस्ट्रों में पत्नी ने पकड़ा, गर्लफ्रेंड को भरे बाज़ार में पीटा

Ad

हरिद्वार: शहर में हद ही हो गई। शादीशुदा होने के बावजूद भी हरिद्वार का रहने वाला युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में समय बिता रहा था। पत्नी को खबर लगी तो उसने रेस्टोरेंट में आकर हंगामा खड़ा कर दिया। पति तो मौके से फरार हो गया। मगर उसकी प्रेमिका को पत्नि ने नहीं छोड़ा और उसकी धुनाई कर डाली।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार के बीचो बीच स्थित रानीपुर की घटना ने सारे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल हुआ यूं कि एक शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ बढ़िया से रेस्टोरेंट में खाना खाने और समय बिताने गया था। अब उसे यह अंदाज़ा कतई नहीं था कि इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग चुकी है।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में पहुंचेगी उत्तराखंड की आवाज़, शुरू हुआ प्रदेश का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: ज्वेलर से फोन पर मांगे 50 लाख और दी धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

पति रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बतिया ही रहा था कि इतने में उसकी पत्नी मौके पर आ पहुंची। इसके बाद जो हुआ वह तो हंगामे से भरपूर था। पत्नी ने रेस्टोरेंट में पहुंचते ही पति और युवती पर चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में थोड़ी ही देर में पत्नी ने अपने सैंडल उतार कर युवती को दे मारे।

मौके की बढ़ती गहमा गहमी को देख पति गर्लफ्रेंड को छोड़ फौरन रेस्टोरेंट से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पत्नी और प्रेमिका में जमकर हाथापाई भी हुई। मौके पर लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया था। लोगों की ही मदद से दोनों को अलग किया गया।

यह भी पढ़ें: लाखों करोड़ों की सरकारी राशि लेकर भूल गए, हल्द्वानी तहसील ने जारी की टॉप 10 डिफॉल्टर्स की लिस्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सरकार का टारगेट 2024 तैयार, 12 लाख परिवारों को नसीब होगा पानी का कनेक्शन

बहरहाल जब इन सब बातों के बारे में गर्लफ्रेंड से पूछताछ की तो हैरानी वाली बात सामने आई। यवती ने बताया कि उसके साथ भी धोखा हुआ है। दरअसल युवक ने गर्लफ्रेंड को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। प्रेमिका का कहना था कि अगर उसे युवक की शादी के बारे में पता होता तो वह इन चक्करों में नहीं पड़ती।

देखा जाए तो युवक गर्लफ्रेंड और पत्नी, दोनों को ही धोखा दे रहा था। आपको बता दें कि मामले में लिप्त शादीशुदा युवक शहर में समाजसेवी कार्यों में काफी सक्रिय है। साथ ही कथित गर्लफ्रेंड कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी बर्न यूनिट, कुल 35 अस्थायी पदों पर होगी नियुक्ति

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: मनमानी पर उतरा शिक्षा विभाग,आदेश के बगैर ही 200 स्कूलों में शुरू हुए Exam

ADVERTISEMENTS Ad
To Top