Almora News

जरूरी सूचना,भवाली-अल्मोड़ा हाईवे 16 से 31 तक 5 घंटे बंद रहेगा

Ad

Bhowali -Almora national highway:- भवाली से अल्मोड़ा को जाने वाले यात्रियों के लिए सूचना है कि उत्तराखंड का नेशनल हाईवे 109 आने वाले कुछ दिनों तक दिन मे पांच घंटे के लिए बंद रहेगा। इस बीच इस हाईवे से गाड़ियों की आवाजाही भी बंद रहेगी। भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक एक-एक घंटे के अंतराल से रोजाना पांच घंटे बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दिया जाए की गरमपनी के समीप हाईवे के फ्रॉग प्वाइंट के आस–पास पहाड़ी के कटान का काम चालू है।इस कारण यात्रियों को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एनएच अधिकारियों ने इस रूट पर निरंतर रहने वाले ट्रैफिक और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुल दस घंटों के अंतराल में हाईवे को एक घंटे बंद रखने और एक घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है।

नेशनल हाईवे बंद होने का समय:–

सुबह 8 से 9 बजे

सुबह 10 से 11 बजे

दोपहर 12 से 1 बजे

दोपहर 2 से 3 बजे

शाम 4 से 5 बजे

बता दिया जाए कि दो साल पहले आई आपदा में भवाली अल्मोड़ा हाईवे को काफी नुकसान पहुंचा था, लेकिन बजट की कमी के कारण हाईवे की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत देखने को मिली थी। वहीं बरसात के मौसम में हाईवे की हालत और बदहाल हो जाती थी।

एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार गरमपानी झूला पुल के पास में संवेदनशील पहाड़ी को काट कर चौड़ा किया जा रहा है।उन्होंने असुविधा से बचने के लिए हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को भवाली से रामगढ़ होते हुए अल्मोड़ा की ओर जाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top