Dehradun News

उत्तराखंड: अगले 3 घंटे मुश्किल भरे! तेज बारिश और गरज-चमक को लेकर बड़ा अपडेट

Ad

UttarakhandWeather : HeavyRain : Monsoon: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार राज्य में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

राजधानी देहरादून और ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है…हालांकि यह अभी चेतावनी स्तर से नीचे है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गंगा किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

उधर विकासनगर, जौनसार और पछवादून के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें मलबे से भर गईं। बंद पड़े 12 मार्गों में से चार मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है…जबकि आठ सड़कें अभी भी बंद हैं। इससे करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी अपनी सब्जियां और अन्य नगदी फसलें समय पर मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं….जिससे उन्हें नुकसान की आशंका है।

प्रशासन और संबंधित विभाग सड़कें खोलने के लिए लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

Ad
To Top