Uttarakhand News

उत्तराखंड में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, पांच जिलों में बारिश कर सकती है जीना आसान

Ad

हल्द्वानी: इन दिनों उत्तराखंड में बेहद गर्मी बढ़ गई है। आए दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। मैदान के बाद पहाड़ भी अब तपने लगे हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने तेज गर्मी के ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में राज्य में तापमान बढ़ सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। खासकर मैदानी जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में तापमान बढ़ने से जंगलों में लगने वाली आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए विभाग ने जन्म जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। 10 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जबकि 11 और 12 अप्रैल को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 अप्रैल की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का मौसम बन सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top