Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड : कार्बेट में नाइट स्टे बंद, सफारी पर भी लगी रोक, जानिए कब तक नहीं मिलेगी एंट्री

Ad

Corbett National Park | Jungle Safari | Nainital News : मानसून सीजन को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा बंद कर दी गई है। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो गई है। इसके साथ ही ढिकाला पर्यटन जोन में कैंटर सफारी और दुर्गादेवी पर्यटन जोन में जिप्सी सफारी का संचालन भी फिलहाल रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्बेट प्रशासन के अनुसार हर वर्ष बारिश के मौसम में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया जाता है। अब पर्यटकों को नाइट स्टे की सुविधा दोबारा 15 नवंबर से उपलब्ध होगी।

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला और झिरना पर्यटन जोन में हर साल 15 नवंबर से 14 जून तक नाइट स्टे की सुविधा संचालित की जाती है। रविवार को वन विश्राम गृहों में ठहरे अंतिम पर्यटक भी बाहर निकल गए…जिसके बाद नाइट स्टे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

कार्बेट के निदेशक Saket Badola ने कहा कि मानसून के दौरान जंगलों में बहने वाले नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। कई जगहों पर सफारी मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं…जिससे पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी कारण एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा 30 जून से बिजरानी पर्यटन जोन भी डे विजिट के लिए बंद कर दिया जाएगा। मानसून समाप्त होने और मार्गों की मरम्मत के बाद ही पर्यटन गतिविधियां दोबारा शुरू की जाएंगी।

कार्बेट घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों से पार्क प्रशासन ने यात्रा से पहले संबंधित जोन की स्थिति और बुकिंग की जानकारी लेने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top