Jobs

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के पद पर होगी बंपर भर्ती

Ad

Nursing officer recruitment:- उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी करने का अब मिलेगा शानदार मौका। राज्य में मेडिकल कालेजों व स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी के रिक्त 1455 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कब करें आवेदन?

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती वर्षवार योग्यता क्रम यानी, वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी एक जनवरी को शाम पांच बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 1455 पदों पर निकली भर्ती

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव गरिमा रौंकली ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी महिला (डिप्लोमाधारक) के 797, नर्सिंग अधिकारी महिला के 366, नर्सिंग अधिकारी पुरुष के 200 व नर्सिंग अधिकारी महिला (डिग्रीधारक) के 92 पदों पर भर्ती की जा रही है।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास भारतीय नर्सिंग परिषद के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग में बीएससी आनर्स, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी/ मनारोग विज्ञान का डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड नर्सिंग तथा धात्री परिषद में आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top