
Uttarakhand Monsoon | Disaster Management | Madan Kaushik | SDRF | NDRF | Flood Alert | Dehradun News | USDMA : आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री Madan Kaushik ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी जिलों और संबंधित विभागों ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं और उनसे निपटने की तैयारियों की जानकारी दी।
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और अन्य एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए हाई कैपेसिटी पंप, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और संचार संसाधन पूरी तरह तैयार और कार्यशील स्थिति में रखे जाएं।
बैठक में अधिकारियों को मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया।
इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे….जिन्होंने राज्य में मानसून के दौरान सुरक्षा और राहत कार्यों की तैयारियों पर चर्चा की।






