Dehradun News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान

BulldozerAction
Ad

Dehradun : IllegalEncroachment : DistrictAdministration : BulldozerAction : FootpathClearance : मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत देहरादून जिला प्रशासन ने शहर में अवैध अतिक्रमण और पार्किंग के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहनों को जब्त कर चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला प्रशासन की टीम ने घंटाघर, राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक और चकराता रोड सहित प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर खड़े वाहनों और अवैध ठेली-रेहड़ी तथा मैकेनिकल दुकानों का सामान जब्त किया।

खाने-पीने की दुकानों के बाहर डस्टबिन न रखने पर दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में फुटपाथ पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालान के साथ वाहन पंजीकरण निरस्त भी किया जा सकता है।

इस अभियान में नगर आयुक्त नमामि बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, आरटीओ अनिता चमोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही।

जिला प्रशासन ने कहा कि फुटपाथ और सड़कों को आम जनता के आवागमन के लिए मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top