Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना… उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 02 फरवरी से शुरू होंगी

Ad

Uttarakhand Open University: Haldwani Exam News Update:

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप भी उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय) के छात्र हैं और परीक्षाओं की तिथि के लिए खोजबीन कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हाँ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से सम्बंधित है। आपको बता दें कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतलकालीन परिखाएं 2 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही हैं।

2 फरवरी से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं एक महीने से ज़्यादा समय तक चलेंगी। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार यह परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी। जिनमें 63 हज़ार से भी ज़्यादा छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। अगर आप भी उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं तो किताबों पर लगी धुल हटा लीजिए क्योंकि अब समय परीक्षा का है जिसके बाद आपका उज्जवल भविष्य आपके इंतज़ार में खड़ा है।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सोमेश कुमार ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र चयनित किए गए हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षाएं 70 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएंगी। इंटरनेट या न्यूज़ में इस विषय पर जानकारी ढूंढ रहे छात्र अब निश्चिन्त हो जाएं क्योंकि इस विषय से सम्बंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uou.ac.in पर उपलब्ध है जहाँ से आप अपना प्रवेश पात्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top