Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: काम से घर लौट रही युवती की दर्दनाक मौत, हादसे की खबर सुन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

death
Ad

Rudrapur News | Factory Worker Death | Industrial Accident | SIDCUL Rudrapur | Workplace Accident | Uttarakhand News | Factory Employee | Transit Camp | Breaking News | Industrial Safety : सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री कर्मी युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटते समय उसका दुपट्टा एक चलती मोटर में फंस गया…जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी 25 वर्षीय नीरजा एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार को वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गई थी। शाम को शिफ्ट समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी।

बताया गया कि मुख्य मार्ग की बजाय वह एक संकरी गली से होकर जा रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा वहां चल रही मोटर की चपेट में आ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया…जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवती की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top