Dehradun News

पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिह्न बांटने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया सोमवार दोपहर से शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने अपने आदेश में दोपहर 2 बजे तक चुनाव चिन्ह न बांटने की रोक लगाई थी। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तय समय के बाद ही प्रक्रिया शुरू की गई।

आज पहले चरण के लिए होने वाले पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया 24 जुलाई को संपन्न होगी।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से और नियमों के अनुरूप की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top