Dehradun News

उत्तराखंड: अब ऋषिकेश से आसान होगी दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा, पढिए पूरा अपडेट

IRCTC Tour Package
Ad

IRCTC Tour Package | Bharat Gaurav Train | Yog Nagari Rishikesh | Jyotirling Yatra | South India Tour | Haridwar News | Railway Tour Package : गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए रेलवे खास सुविधा लेकर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) योगनगरी ऋषिकेश से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। हरिद्वार से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक Ajit Kumar Sinha ने कहा कि पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 12 जून को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी।

इस पैकेज में स्लीपर क्लास का किराया 24,100 रुपये, थर्ड एसी का 40,890 रुपये और सेकेंड एसी का 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। पैकेज में रेल यात्रा, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और बस से स्थानीय भ्रमण की सुविधा शामिल रहेगी।

यह ट्रेन उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

दूसरी पर्यटक ट्रेन 29 जून से 10 जुलाई के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी।

इस यात्रा के लिए स्लीपर क्लास का किराया 24,350 रुपये, थर्ड एसी का 41,800 रुपये और सेकेंड एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

यात्री योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू कर सकेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top