Jobs

उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी 1718 पदों पर भर्ती…धामी सरकार ने दी परमिशन

Ad

देहरादून: प्रदेश के पुलिस महकमे की ओर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पुलिस में कई पदों पर भर्ती को लेकर अपडेट आया है। पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 एवं उप निरीक्षक/गुल्मनायक संवर्ग के 197 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड सरकार ने परमिशन दे दी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के कुल 1521 एवं उप निरीक्षक/गुल्मनायक के कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी। जिसके बारे में सरकार की परमिशन का इंतजार थी। अब उत्तराखंड सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि लंबे अरसे से उत्तराखंड पुलिस में भर्ती नहीं हुई हैं। जिसके लिए डीजीपी अशोक कुमार भी लगातार प्रयासरत थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top