Uttarakhand News

उत्तराखंड में अलर्ट, सीएम योगी के परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्टिव

Ad

देहरादून: देशभर में इन दिनों अतीक अहमद का मामला खूब वायरल है। बीते दिनों अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद अब उत्तराखंड में भी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। प्रयागराज में दोनों की हत्या हुई थी मगर अलर्ट उत्तराखंड में भी है। बता दें कि, सीएम योगी और यूपी के अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में रह रहे परिवार की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित घर में पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई थी। यमकेश्वर को थाना बना दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन के बाद गारद की सुविधा उनकी माता को जारी कर दी गई। प्रयागराज में बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई तो व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया।

उधर, उत्तर प्रदेश में इस घटना के बाद सरकार की ओर से सुरक्षा संबंधी सभी कदम उठाए गए थे। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार को लेकर भी प्रदेश पुलिस पूरी तरह एक्टिव है। यमकेश्वर के थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों से अन्य लोगों के मिलने की प्रक्रिया परिवार पर छोड़ी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के पैतृक आवास और परिवार की सुरक्षा को हम सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top