Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: वाहन चेकिंग में जुटे पुलिस कर्मी को ट्रक ने बुरी तरह रौंदा, हालत नाजुक

File Photo
Ad

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले में चुकटी स्थित टोल के पास एक दुखद हादसे में पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस कांस्टेबल को वाहन चेकिंग के दौरान एक लकड़ी से भरे ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया था। जिसके बाद उसे आनन फानन में रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लकड़े से भरा एक ट्रक (यूके 06 सीए 7713) वहां आया तो पुलिस ने उसे रोकना चाहा। ट्रक चालक ने रुकने की बजाय स्पीड तेज कर दी। पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बीच से हटने की कोशिश की मगर ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया।

इसके बाद फौरन लक्ष्मण को लहूलुहान अवस्था में एंबुलेंस से रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है। पूरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top