Haridwar News

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी का रौब दिखा कर ऐंठ रही थी पैसे, गिरफ्तार हुई फर्जी महिला दरोगा

Ad

रुड़की: फर्जीवाड़ा कहीं भी हो सकता है। इस बार हरिद्वार के रुड़की में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक महिला ने फर्जी दरोगा बनकर लोगों से अवैध वसूली करनी शुरू की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड पुलिस ने महिला को पुलिस की यूनिफॉर्म में गिरफ्तार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला रुड़की के कलियर का है। जहां एक महिला फर्जी दरोगा बन कर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रही थी। इस मामले में कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन कर एक महिला फर्जी दरोगा बनकर दरगाह अब्दाल साहब क्षेत्र में पहुंच गई थी। जहां उसने दो किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति व एक महिला से ₹11000 की अवैध वसूली कर ली।

जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित महिला दरोगा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। तब जाकर पता चला कि महिला दरोगा फर्जी है। बता दें कि यह महिला उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को डरा कर धन की उगाही कर रही थी। महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी पत्नी जावेद अंसारी निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दरगाह अब्दाल साहब क्षेत्र निवासी दुकानदार बद्री भगत और प्रवीण से महिला ने फर्जी दरोगा बनकर ₹11000 की अवैध वसूली की है। इनमें से बद्री भगत ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने कथित महिला दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले की हर जगह चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top