Haridwar News

राज विहार कॉलोनी में मिला था खून से लथपथ शव, अब पुलिस को मिला अहम सुराग

Ad

देहरादून: बीते दिनों राज विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जिसकी पहचान सचिन कश्यप के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने जांच की तो मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया था चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी सचिन कश्यप उर्फ काका की बुधवार को राज विहार कॉलोनी के पास लाश मिली थी और घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध हेलमेट और चाकू भी बरामद हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई तो अब कुछ विशेष साक्ष्य उनके हाथ लगे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या करने वालों को जल्द ही पकड़ लेगी। यह भी सामने आया है कि जो चाकू घटनास्थल के पास मिला है, उसी चाकू को हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, पुलिस अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार में है। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top