Viral

होमगार्ड जवान का डांस वीडियो वायरल, डीजीपी बोले आपको सलाम…

Ad

देहरादून: अगर आप अपने काम में खुशी ढूंढ लेते हैं तो आपका काम आपके लिए काम नहीं रहता बल्कि खुश रहने का एक जरिया बन जाता है। उत्‍तराखंड पुलिस के मित्र पुलिस होने की तस्वीरें आपने कई बार देखी हैं। इस बार होमगार्ड जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल देहरादून में होमगार्ड का एक जवान डांस करते हुए ट्राफिक कंट्रोल कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों छाए हुए उत्तराखंड होमगार्ड जवान का नाम जोगेंद्र कुमार है। दरअसल जोगेंद्र कुमार जब देहरादून सिटी हार्ट अस्पताल के पास ड्यूटी कर रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में वह ट्राफिक कंट्रोल करने के लिए डांस करते दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जोगेंद्र कुमार की मानें तो वह अधिकतर ऐसा करते हैं।

होमगार्ड जोगेंद्र कुमार ने कहा कि वह ट्राफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों का मनोरंजन करने के लिए अनोखे अंदाज मे ड्यूटी करते हैं। इससे लोग रुके भी रहते हैं और ऊबते भी नहीं हैं। जोगेंद्र कुमार की तारीफ डीजीपी ने भी की है। डीजीपी अशोक कुमार ने जवान के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जॉब में खुश रहने से ही आपके काम में पूर्णता आती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top