Udham Singh Nagar News

बर्थडे की खुशी में रिवॉल्वर से झोंके फायर, अब युवक की तलाश में उत्तराखंड पुलिस

Ad

रुद्रपुर: जिले का नाम आपराधिक मामलों के बढ़ने से लगातार बदनाम होता आ रहा है। लेकिन फिर भी अराजक तत्व थकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन दिनों , हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो डालना तो आम बात हो गई है। मगर कई बार यह भारी भी पड़ जाता है। एक युवक जन्मदिन पर खुशी में गोली तो चला दी मगर अब पुलिस उसकी तलाश में है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जन्मदिन की पार्टी में एक युवक ने रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग (firing on birthday) कर वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। फिलहाल आरोपित की पहचान कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो काशीपुर रोड सन सिटी होटल पप्पू ढाबे के पास का है।

शुक्रवार की इस घटना के बारे में मिली जानकारी के तीन-चार युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में रिवाल्वर है और वह हैप्पी बर्थडे कहते हुए रिवाल्वर से चार राउंड फायर कर रहा है।

कोतवाल विक्रम राठौर ने जानकारी दी और बताया कि युवक की पहचान दिनेशपुर नेता नगर निवासी मनमोहन सिंह बल पुत्र जगवीर सिंह बल के रूप में हुई है। आरोपित की तलाश में टीम जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top