Dehradun News

उत्तराखंड के वंशिका हत्याकांड में हैरान करने वाला खुलासा, फेसबुक कमेंट से शुरू हुआ था विवाद…

Ad

देहरादून: प्रदेश की राजधानी में कॉलेज के बाहर कैफे में एक छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित आदित्य तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस ने इस घटना का खुलासा भी किया है। जो वाकई हैरान करने वाला है। पुलिस के मुताबिक आदित्य और वंशिका के बीच लड़ाई की शुरुआत एक फेसबुक कमेंट के जरिए हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की माने तो करीब एक महीना पहले वंशिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड की थी। इस फोटो पर आदित्य नहीं एक आपत्तिजनक कमेंट किया। जिसके बाद वंशिका से उसकी कहासुनी भी हुई बवाल बढ़ा तो आदित्य के कमेंट को लेकर सीनियर छात्रों ने मैनेजमेंट से भी शिकायत की थी। मैनेजमेंट ने परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया था।

हालांकि इसके बाद कॉलेज बंद हो गया था। गुरुवार को दोबारा कॉलेज खुला तो फिर से वंशिका और आदित्य आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोबारा दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। वंशिका ने अपने सीनियर छात्रों को मौके पर बुलाकर आदित्य की पिटाई करवा दी। इस दौरान आरोपी आदित्य को वंशिका के पैर छूने पर मजबूर किया गया।

माना जा रहा है कि इस अपमान का बदला लेने के लिए आदित्य ने वंशिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बीते दिन देहरादून डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आर्मी हॉस्पिटल के नजदीक शिवगंगा एंक्लेव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top