Uttarakhand News

सोशल मीडिया पर टशन मारना युवक को पड़ा भारी, उत्तराखंड पुलिस की ये पोस्ट देखिए…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के बार बार सोशल मीडिया पर हीरोगिरी ना करने की अपील के बावजूद हेकड़ी दिखाने वाला युवक धर लिया गया है। एक बार फिर एक युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार की नुमाइश की और यही उसे भारी पड़ गया। उत्तराखंड पुलिस ने युवक को जेल भेजा को सो अलग, ऊपर से सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्ट भी साझा कर दिया। जो खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर आरोपी की फोटो लगाई है। साथ में लिखा है कि, “हवेली पर बुला रहा था पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात”। बता दें कि सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर एक युवक ने लोगों को हवेली पर आने का न्‍योता दिया था। इसी बारे में पुलिस ने पहले और बाद की एक फोटो पोस्ट की है।

पुलिस की मानें तो हरिद्वार लक्‍सर न‍े फेसबुक पर हवेली पर आने का न्‍यौता दिया। इकराम की तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो के साथ “मेरी बदमाशी मेरी निशानी है, आओ कभी हवेली पर अगर कोई परेशानी है” कैप्शन भी लिखा था। पुलिस ने आरोपी इकराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है ति हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना अपराध की श्रेणी में आता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top