Tehri News

धन्य है उत्तराखंड पुलिस, ऋषिकेश में पानी में डूबी बस्ती से 81 लोगों को निकाला…

Ad

ऋषिकेश: बारिश ने फिर से उत्तराखंड को पुराने ज़ख्मों की याद दिला दी है। पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई है। कई नदी नालों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण आपदा जैसे हालात बन गए हैं। इधर, ऋषिकेश के पास तपोवन में भी बरसाती गदेरा उफान पर आने से सपेरा बस्ती के करीब 81 लोग फंस गए थे। जिन्हें तपोवन चौकी इंचार्ज व जल पुलिस ने रेस्क्यू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिन से प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई स्थानों पर हालात बेकाबू हो रहे हैं। हालांकि सरकारी अमला और पुलिस की टीमें लगातार राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

शुक्रवार रात को ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के तपोवन में भी ऐसे ही हालात पैदा हो गए। जहां देर रात को बरसाती गदेरा उफान पर आने से आसपास रहने वाले 81 लोग सपेरा बस्ती में फंसे हुए थे। इनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल थे। वो तो धन्य हो उत्तराखंड पुलिस का, जिनकी हिम्मत से सभी सकुशल बाहर आ सके।

दरअसल तपोवन चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। चौकी इंचार्ज ने कई बच्चों को अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित उफनते नाले को पार कराया। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी और बताया कि सभी लोगों को सकुशल निकालकर गुलाब नगर आश्रम में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उनके भोजन की व्यवस्था की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top