Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में उत्तराखंड पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, मौके पर पहुंची आरटीओ पुलिस

हल्द्वानी में उत्तराखंड पुलिस कर्मी ने किया सुसाइड, मौके पर पहुंची आरटीओ पुलिस
Ad

हल्द्वानी: जिले में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक और नया मामला हल्द्वानी से सामने आया है जहां एक उत्तराखंड पुलिस के कर्मी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ उसकी अनबन चल रही थी और मानसिक पीड़ा में आकर उसने यह कदम उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

सिपाही की पहचान मुकेश जोशी निवासी छडैल नयाबाद के रूप में हुई है। वह फायर विभाग हल्द्वानी में तैनात था। सिपाही ने सुबह अपने घर पर 9:00 बजे फांसी लगाई। इससे पहले मुकेश ने अपने एक साथी को फोन किया था और उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top