Dehradun News

बधाई तो बनती है, ऑल इंडिया चैंपयिनशिप में उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

बधाई तो बनती है, ऑल इंडिया चैंपयिनशिप में उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने जीता गोल्ड मेडल
Ad

देहरादून: सिर्फ आर्मी के जवान ही नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस के जवान भी किसी से कम नहीं हैं। खेलों में देवभूमि का प्रदर्शन लगातार ही अच्छा होता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के लिए और एक उपलब्धि भरी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने राज्य का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संतोष कुमार ने दसवीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। गौरतलब है कि 9 नवम्बर 2021 से 13 नवम्बर तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में उक्त चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें संतोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस जीत से पुलिस महकमे में खुशी व जश्न का माहौल है। डीजीपी अशोक कुमार ने भी संतोष कुमार को शुभाकामनाएं दी हैं। साथ ही डीजीपी ने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और भी स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं।

बता दें कि गोल्ड मेडल के अलावा जवान संतोष कुमार को एक कांस्य पदक भी मिला। जो कि उन्होंने 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में अर्जित किया। इस दौराम खिलाड़ियों ने एक आवाज में कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वह और भी पदक लेकर आएंगे। जवान संतोष कुमार जैसे होनहार खिलाड़ी प्रदेश को इसी तरह गर्व के पल देते रहें, हमें यही उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top