Dehradun News

उत्तराखंड : गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये

Ad

Subodh Uniyal | Char Dham Yatra | Uttarakhand Health Services | Golden Hour Treatment | ASHA Workers | Pregnant Women Healthcare | Dehradun News | Uttarakhand News : उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है…ताकि हादसों की स्थिति में “गोल्डन आवर” के दौरान मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क संस्थागत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं देने और अनावश्यक रेफरल से बचने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि गंभीर मामलों को छोड़कर मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं…जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top