Uttarakhand News

दिल्ली जी-20 में उत्तराखंड के उत्पाद बढ़ा रहे हॉट बाजार की शोभा, विदेशी मेहमान करेंगे खरीदी

Ad

नई दिल्ली: प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उत्तराखंड के नोडल अधिकारी डॉ एम एस सजवाण, उपनिदेशक उद्योग विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

देश का सबसे बड़ा इनडोर हॉल यानी भारत मंडपम दुनिया की महाशक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए तैयार है। ये पहली बार होगा, जब दुनिया के शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में एक साथ एक वक्त पर होंगे। 48 घंटे के लिए भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा। दिल्ली दुनिया का सबसे सेफ जोन होगा। पूरी दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर होंगी, क्योंकि जी-20 समिट में बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जी-20 में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ ही घंटों के बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं। ठीक ऐसे ही दुनिया के तमाम बडे़ मुल्कों के मुखिया दिल्ली आ रहे हैं।

जी-20 की मेजबानी कर भारत अपना दम दिखा रहा है। भारत आ रहे राष्ट्राध्यक्षों का मतलब क्या है, एक और एंगल से समझिए। अगर वर्ल्ड जीडीपी के तराजू पर जी-20 की ताकत को नापें तो पता चलेगा कि दुनिया की 80 फीसदी GDP इन्हीं देशों को मिलाकर बनती है। दुनिया की 60 फीसदी आबादी इन देशों के पास है और 75 फीसदी ग्लोबल ट्रेड पर जी-20 के देशों का कंट्रोल है, जबकि दुनिया के कुल प्रोड्क्शन में जी-20 देशों की हिस्सेदारी 80 फीसदी है। मतलब भारत के लिए ये लम्हा ऐतिहासिक होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top