Pauri News

उत्तराखंड: बाबा’ नाम वाली दुकान के विरोध में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की

ShopNameControversy
Ad

Kotdwar : BajrangDal : StreetProtest : ShopNameControversy : PublicOrder : PoliceIntervention : LocalDispute : CommunityTension : UttarakhandNews : LawAndOrder : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के पटेलमार्ग स्थित एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर विवाद अब तूल पकड़ रहा है। मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते बुधवार को दुकान के नाम के विरोध में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

शनिवार को बजरंग दल के गौरक्षा दल के प्रांत प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पटेलमार्ग पहुंचे और दुकान के पास एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस घटना में एक बुजुर्ग के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई थी।

भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने का प्रयास किया। हालांकि….नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता मालवीय उद्यान की ओर बढ़ गए और बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

इसी दौरान घटना से जुड़ा एक व्यक्ति वहां पहुंचा….जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस की तत्परता और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के हस्तक्षेप से किसी बड़े टकराव से पहले ही हालात नियंत्रण में आ गए।

लंबे समय तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया और स्थिति नियंत्रण में लाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top