Uttarakhand News

होली पर बरसेंगे बादल! कुमाऊं के दो जिलों में बारिश का अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: मार्च आते ही गर्मियों का आभास भी होने लगा है। हल्द्वानी शहर में भी तापमान 32 को पार कर गया है। अब रात में भी धीरे धीरे ठंडक का एहसास कम हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार कुछ जिलों में होली पर भी बादल बरस सकते हैं। मौसम बदलने के इस पूर्वानुमान को काफी सीरियसली लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम साफ रहने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन मौसम साफ रहेगा। ऐसे में गर्मी और बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। हालांकि, 18 मार्च को मौसम में बदलाव होने के चांसेज बहुत ज्यादा हैं। बताया जा रहा है कि गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, चमोली के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में इस दिन बारिश हो सकती है। ऐसी ही आशंका मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि ऐसा कोई सिस्टम इस समय सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम अधिक प्रभावित हो।

पहाड़ के दो जिलों में बारिश होने पर मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती। फिलहाल बुधवार और गुरुवार को पारा और चढ़ेगा। बता दें कि देशभर में रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए लोग उत्सुक हैं। कोरोना के खतरे के बाद ये होली खास मानी जा रही है। चूंकि होली रंग और पानी से ही खेली जाती है। इसलिए बारिश से इस मौके पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। मगर देखना होगा कि मौसम कितनी करवट लेता है। गौरतलब है कि होली का पर्व कई जगहों पर 18 तो कई जगहों पर 19 मार्च को मनाया जाएगा।

कुमाऊं का तापमान

स्थान – अधिकतम – न्यूनतम

हल्द्वानी  – 32.2 –  20.7
पंतनगर  – 31.9 –  16.7
मुक्तेश्वर  – 24.4  – 16.6
नैनीताल  – 22.1  – 14.3
अल्मोड़ा  – 31.2  – 10.8
पिथौरागढ़ – 28.0  – 13.1
चम्पावत  – 24.7  – 9.6
बागेश्वर  –  33.9  – 13.8

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top