Uttarakhand News

पहाड़ी बच्चा बना माइकल जैक्सन, चैत्वाली ने फिर सोशल मीडिया पर लगाई आग

Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया युवाओं की प्रतिभा को आगे ले जाने का सबसे बड़ा यंत्र बन चुकी है। सोशल मीडिया उत्तराखण्ड की संस्कृति को भी तेजी से आगे ले जा रही है। कई युवाओं ने पहाड़ की भाषा और उसी संस्कृति को आगे बढ़ाने के जिम्मा लिया है और सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बना रहे है। सोशल मीडिया में रोजाना ऐसे कई वीडियो सामने आते है जो वायरल हो जाते है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड में चैत की चैत्वाली गाना राज्य़ का थीम सॉग बनकर उभरा है। हर किसी की जुबां पर ये गाना रहता है। इस गाने में एक छोटे बच्चे का वीडियो सामने आया है। बच्चा इस गाने डांस कर रहा है जो लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक डांस करने वाले बच्चे का नाम अंश बिष्ट है और वो रामनगर उत्तराखण्ड का रहने वाला है। यह वीडियो मंगलवार रात को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1868095693495730/

बच्चे के डांस ने देखने वालों को उसका फैन बना दिया है। बच्चों को लोग पहाड़ी माइकल जैक्सन बोल रहे है। वो इस लिए कि अंश ने जितने मिनट इस गाने में डांस किया वो माइकल जैक्सन की याद दिला रहा है। अंश ने अपने डांस में मून वॉक को भी शामिल किया। एक मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। काफी कम समय में हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और वो इसे शेयर करने की बात कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top