CM Corner

उत्तराखंड के इस युवा ने बनाई उड़ने वाली कार! CM धामी से मिला तो सरकार ने मदद का दिया भरोसा

Ad

Uttarakhand News | Flying Car | Ravi Tamta : देहरादून में फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक और स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी, अब तक की प्रगति और आगे की योजना के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने रवि टमटा के तकनीकी नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में नई तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बड़ी क्षमता है। सरकार ऐसे युवाओं को उनके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सहयोग देने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सचिव उद्योग को निर्देश दिए कि रवि टमटा के स्टार्टअप को नियमानुसार सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टार्टअप और औद्योगिक नीतियों के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने की संभावनाओं की जांच करने को कहा।

सीएम धामी ने कहा कि आज का दौर तकनीक और नवाचार का है। उत्तराखंड के युवा AI, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एयरोस्पेस जैसी तकनीकों में काम कर रहे हैं…ऐसे प्रयास रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखंड में नई तकनीकों के इस्तेमाल की काफी संभावनाएं हैं। भविष्य में तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद कर सकती है….हालांकि ऐसे प्रोजेक्ट में तकनीकी, सुरक्षा और नियामकीय मानकों का पालन जरूरी होगा।

रवि टमटा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं….और इसे आगे विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर मिलें…और संसाधनों की कमी के कारण उनका कोई नवाचार अधूरा न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top