Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: चोरगलिया PHC में 24×7 डिलीवरी सेवा शुरू

Ad

Nainital Health Update | Chorgalia PHC | 24×7 Delivery Service | Uttarakhand Health | Free Medical Camp : नैनीताल से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अच्छी खबर सामने आई है…जहां चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब 24 घंटे प्रसव सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापार क्षेत्र स्थित इस पीएचसी का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने स्वास्थ्य शिविर के साथ किया। इस केंद्र को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है…जहां तीन नर्सिंग अधिकारी और दो एएनएम की तैनाती की गई है…ताकि गर्भवती महिलाओं को हर समय बेहतर सुविधा मिल सके।

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने टीबी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों की जांच की और मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

सीएमओ ने संस्थागत प्रसव, समय पर टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही टीबी और अन्य बीमारियों की जांच के लिए भी लोगों से सहयोग की अपील की गई।

अब इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top