Nainital-Haldwani News

Uttarakhand:दिल्ली जा रही रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, चालक की बिगड़ी तबीयत

Ad

Uttarakhand News: Roadways: उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस सोमवार को बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची। यह घटना तब हुई जब बस के चालक को अचानक दौरा पड़ने से बस अनियंत्रित हो गई। रामनगर डिपो की यह बस सुबह 11 बजे यात्रियों को लेकर गुड़गांव, दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। पिरूमदारा और हल्दुआ के बीच चालक शाहिद को अचानक स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे अटैक आ गया। चालक का नियंत्रण खोने के कारण बस सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हादसे में 38 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, बस में सवार एक यात्री मुकीम और चालक शाहिद घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल चालक और यात्री को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यात्री मुकीम ने बताया कि चालक की अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मुकीम ने यह भी कहा कि यदि बस समय रहते नियंत्रित नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top