Uttarakhand News

एक अक्टूबर से बैन होगी दिल्ली में उत्तराखंड रोडवेज बसों की ENTRY!

Ad

हल्द्वानी: नवरात्रि शुरू होने के बाद से त्योहार लगातार आने लगते हैं। नवरात्रि के बाद पहला दशहरा और फिर दीपावली का लोग महीनों तक इंतजार करते हैं। बाहर रहने वाले लोग अपने अपने घरों को लौटते हैं। मगर इस बार यात्रा आसान नहीं होने वाली है। दो दिन के बाद दिल्ली से आने-जाने वालों को मुसीबत हो सकती है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली के एक अक्टूबर से चलना बंद हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा अब से करीब तीन महीने पहले उत्तराखंड रोडवेज को विशेष पत्र भेजकर सूचित कराया गया था कि एक अक्टूबर से दिल्ली में केवल बीएस 6 बसों को ही प्रवेश मिल सकेगा। ऐसे में रोडवेज के आगे चुनौती थी। मगर रोडवेज अबतक बसों का इंतजाम कराने में सफल नहीं हो पाया है। ऐसे में बीएस 4 बसों की एंट्री बंद होने के बाद रोडवेज की 230 से ज्यादा बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

दिल्ली में उत्तराखंड के काफी सारे लोग काम के सिलसिले में रहते हैं। अब अगर उत्तराखंड रोडवेज की बसों को दिल्ली में एंट्री ही नहीं मिलेगी तो इन लोगों के लिए भारी परेशानी खड़ी हो जाएगी। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक अक्तूबर से बीएस-4 बसें नहीं भेजने के लिए सुझाव पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि अभी फैसला नहीं हुआ है। अभी दिल्ली के लिए बसें जाती रहेंगी। कहा कि हमारे पास अभी 17 सीएनजी बसें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top