Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से देहरादून-दिल्ली जाना हुआ महंगा, उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया

उत्तराखंड रोडवेज कंडक्टरों के आएंगे अच्छे दिन, नए साल से पहले मिलेंगी 1000 नई टिकट मशीनें
Ad

हल्द्वानी: पहले पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर बिजली और अब रोडवेज ने महंगाई की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। परिवहन निगम में रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। अब हल्द्वानी से देहरादून और दिल्ली जाने के लिए आपको पहले से अधिक किराया देना होगा। परिवहन निगम के मुताबिक एक अप्रैल से टोल टैक्स में हुई 10 से 20 फीसदी वृद्धि की वजह से किराया बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के दाम रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड रोडवेज का किराया भी बढ़ गया है। कहीं ना कहीं यह आम जनता पर दोहरी मार कही जा सकती है। उत्तराखंड परिवहन निगम की माने तो टोल टैक्स बढ़ने की वजह से किराया बढ़ाया गया है। टोल के मुताबिक ही किराए में वृद्धि की गई है।

जानकारी के अनुसार कई रूट पर उत्तराखंड की रोडवेज बसों का किराया 5 से ₹10 तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी। देहरादून-हल्द्वानी मार्ग पर साधारण बस का किराया पहले 435 रुपये था, जो बढ़कर 445 रुपये हो गया है। ऐसे में परिवहन निगम पर सवाल भी उठ रहे हैं। सवाल यह कि टोल टैक्स का अतिरिक्त किराया निगम ने यात्रियों से लेना शुरू कर दिया है। लाजमी है कि रोडवेज से यात्रा करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अब बसों का किराया बढ़ने पर सबकी जेब पर चपत लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top