Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब फोन-एटीएम से दीजिए बस का किराया!

Ad

देहरादून: रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आप अब बसों का किराया क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और स्मार्टफोन के जरिए भी दे सकते हैं। बता दें कि इसके लिए रोडवेज ने टच स्क्रीन वाली 150 मशीनें खरीदी हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके भी किराया दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि रोडवेज में अभी तक ई टिकट की सुविधा थी। लेकिन सवारियों को कैश में ही किराया देना पड़ता था। अब रोडवेज ने कैशलेस किराए की सुविधा की ओर एक कदम बढ़ा दिया है। रोडवेज ने 10 मशीनों के ट्रायल सफल होने के बाद 150 मशीनें किराए पर ली हैं।

सबसे पहले यह सुविधा देहरादून डिपो की बसों में शुरू होने जा रही है। बता दें कि मशीन में किराए के तीन ऑप्शन होंगे। बस में यात्रा कर रहे लोगों को डेबिट कार्ड स्वैप करवा कर किराया भरने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही यूपीआई क्यूआर कोड अपने स्मार्टफोन से स्कैन करके भी किराया दे सकेंगे।

इसमें कोई दोराय नहीं कि उत्तराखंड रोडवेज मौजूदा वक्त में घाटे से उबर रहा है। रोडवेज अपने कर्मियों को वेतन देने में भी असमर्थ दिख रहा है। इसलिए रोडवेज ने एक कंपनी से सभी मशीनें किराए पर ली हैं। एक मशीन का किराया 450 रुपए महीना है। ऐसे में रोडवेज को हर महीने करीब दो लाख किराया देना पड़ सकता है। इस मशीन का एक फायदा यह भी है कैशलेस किराए का भुगतान करते ही मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को बस के यात्रियों की संख्या पता चल जाएगी।

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी हमने देहरादून डिपो के लिए 150 मशीन ली हैं। इन मशीनों में डेबिट कार्ड और यूपीआई कोड से किराया भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है। देहरादून डिपो में मशीनों का वितरण भी शुरू हो गया है। 31 मार्च तक सभी डिपो में सुविधा शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top