Uttarakhand News

हल्द्वानी से लेकर पूरे उत्तराखंड में 20 अप्रैल को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

घाटे के बावजूद पिछले आठ महीने में छह बार बदले गए हैं उत्तराखंड रोडवेज के MD
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के समस्त रोडवेज यात्रियों के लिए एक बेहद ही आवश्यक सूचना सामने आई है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन को एक दिन के लिए पूरी तरह से रोका जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने आगामी 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ विरोध में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। ज्ञात हो कि सरकार ने राष्ट्रीयकृत व परिवहन निगम के लिए आरक्षित मार्गों पर प्राइवेट बसों के संचालन को अनुमति दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आग्रह पर पूरे राज्य में बसें नहीं चलाई जाएंगी। संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रबंध निदेशक को पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें देहरादून, हल्द्वानी व टनकपुर बस स्टेशन पर धरने की वार्निंग भी दी है। गुरुवार को मोर्चा की बैठक में ही यह तय हुआ है। पदाधिकारियों का कहना है कि 31 जनवरी को हड़ताल से पहले परिवहन मंत्री चंदन राम दास से वार्ता के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था।

संयुक्त मोर्चा के मुताबिक अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। साथ ही अब प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीयकृत अधिसूचित 14 मार्गों पर निजी बसों के संचालन के परमिट देने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि इन रूटों पर बस संचालन की जिम्मेदारी फिलहाल परिवहन निगम के पास है। संयुक्त मोर्चा ने सरकार को 19 अप्रैल तक का समय दिया है। यह भी कहा है कि 20 अप्रैल को धरने के दौरान कर्मियों का उत्पीड़न हुआ तो अनिश्चितकाल हड़ताल होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top