Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पंजाब की यात्रा हुई महंगी, 50 रुपये तक बढ़ा बसों का किराया

Ad

Haldwani news: Uttarakhand roadways buses: हल्द्वानी और रुद्रपुर से पंजाब के लिए प्रतिदिन हजारों यात्री उत्तराखंड परिवहन की बसों से यात्रा करते हैं। हल्द्वानी और रुद्रपुर से पंजाब को यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने जालंधर और लुधियाना जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। ( Uttarakhand Roadways buses )

ADVERTISEMENTS Ad

पांच से 50 रुपये तक बढ़ा किराया

बता दें कि पंजाब में रोड टैक्स में बढ़ोतरी होने के बाद परिवहन निगम ने किरया पांच से 50 रुपये तक बढ़ा दिया है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी और रुद्रपुर से हर दिन 10 बसें पंजाब के लिए संचालित होती हैं। पंजाब में टैक्स बढ़ने से निगम को भारी नुकसान झेलना पड़ रहाथा। इसके चलते 15 सितंबर से उत्तराखंड परिवहन की बसों का किराया बढ़ाया गया है। ( Uttarakhand Roadways buses fare increased )

इतना देना होगा किराया

हल्द्वानी से जालंधर के लिए जहां पहले 950 रुपये किराया लगता था तो अब यह किराया 990 रुपये हो गया है। हल्द्वानी से लुधियाना का किराया 855 रुपये से बढ़कर 880 रुपये कर दिया गया है। रुद्रपुर से पटियाला का किराया 740 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया है। हल्द्वानी से चंडीगढ़ वाया रामनगर का किराया 785 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये कर दिया गया है। हल्द्वानी से चंड़ीगढ़ वाया कालाढूंगी-बाजपुर का किराया 755 रुपये से बढ़ाकर 765 रुपये कर दिया है। हल्द्वानी से चंड़ीगढ़ वाया रुद्रपुर-बाजपुर का किराया 805 रुपये से बढ़ाकर 810 रुपये कर दिया गया है। तो वहीं अंबाला-पंजाब सरकार की ओर से बसों का किराया बढ़ने के बाद, हरियाणा रोडवेज की पंजाब में विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। ( Uttarakhand Roadways buses fare increased by 50 Rupees )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top