Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज की बसें केवल पांच ढाबों में रूकेंगी,चालक-परिचालक की मनमानी नहीं चलेगी

Ad

देहरादून: मनमाने तरीके से बस को अपनी पसंद के ढाबे पर चालक और परिचालक नहीं रोक पाएंगे। परिवहन निगम प्रबंधन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। नए नियम देहरादून से दिल्ली के रूट के लिए लागू किया गया है। रोडवेज की बसें केवल 5 ढाबों व रेस्ट्रों में रोकी जाएगी। निगम के नियम का अगर उल्लंघन किया गया तो ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को जारी आदेश की मानें तो बसें दीपमाला ढाबे, ए-वन प्लाजा टूरिस्ट ढाबे, क्वालिटी कैफे , विकानो फूड कोर्ट फॉर्चुन ग्रांड यूनिट ऑफ बेन टैक्नोलॉजीज पर ही रुकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में देहरादून ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार डिपो, ऋषिकेश डिपो, रुड़की और श्रीनगर डिपो ऋषिकेश, श्रीनगर एवं रुड़की डिपो की दिल्ली जाने वाली बसों के नाम हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर ड्राइवर-कंडक्टर ने किसी अन्य ढाबे पर बस रोकी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खाने की गुणवत्ता को भी चैक किया जाएगा। इसके लिए सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह अनुबंधित ढाबों का औचक निरीक्षण करें।

बता दें कि चालक और परिचालक अपने फायदे के लिए यात्रियों को अपनी पसंद के ढाबे पर रोकते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया गया है। वहीं कई ढाबों के दाम काफी अधिक होते हैं। बताया जाता है कि ढाबों में कमीशन सेट होता है लेकिन रोडवेज के नए नियम के बनने के बाद इस तरह की गतिविधियों पर लगाम कसी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top