Uttarakhand News

कुछ समय बाद दिल्ली नहीं जा सकेंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें! पूरा पढ़ें…

घाटे के बावजूद पिछले आठ महीने में छह बार बदले गए हैं उत्तराखंड रोडवेज के MD
Ad

रुद्रपुर: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए एक बड़ा फैसला किया है। जिसके हिसाब से अब केवल सीएनजी बसों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी। ऐसे में उत्तराखंड रोडवेज की डीजल से चलने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिल पाएगी। हालांकि अभी भी उत्तराखंड रोडवेज के पास करीब 1 महीने का वक्त है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज डिपो के अधिकारियों की मानें तो कम से कम 250 से अधिक सीएनजी बसों की आपूर्ति होनी है। जिसे डिपो स्तर पर दिया जाएगा। इसके हिसाब से दिल्ली में सीएनजी बसों का संचालन आसानी से हो सकेगा। एआरएम राकेश कुमार ने जानकारी दी और बताया कि दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने के बाद सीएनजी बसों के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी हुई है।

उन्होंने बताया कि बिना सीएनजी किट की रोडवेज बसों को सितंबर के बाद दिल्ली में एंट्री नहीं मिल पाएगी। एआरएम राकेश कुमार की माने तो बसों की आपूर्ति को लेकर कोई पत्र भी मुख्यालय से प्राप्त नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था के लागू होने में अभी 1 महीने का समय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top