Regional News

सातताल झील में दिल्ली निवासी महिला का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ad

भवाली: नीरज जोशी: नैनीताल जिले में झीलों में से शव मिलने का सिलसिला कम हुआ ही था। फिर एक बार सातताल में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एक महिला ने झील में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बारे में क्षेत्र के लोगों को सुबह मालूम पड़ा। घटना स्थल में लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। मृतक की पहचना उजमा (20 वर्षीय) के रूप में हुई है और उसे पास से हल्द्वानी का टिकट भी मिला। उजमा पुत्री मो. हनीफ निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क सलीमपुर भजनपुर दिल्ली रहने वाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पेट दर्द का पूर्ण इलाज जरूरी नहीं तो हो सकता है खतरनाक: डॉक्टर सहज जोशी

जानकारी के अनुसार दोपहार दो बजे लोगों ने झील में तैरता हुआ शव देखा।  सूचना पर सीओ आरएस नब्याल, कोतवाल डीआर आर्या, एसआई सीमा और पनिराम घटनास्थल पहुंचे। आसपास पड़ताल करने पर पुलिस को युवती का पर्स मिला, जिसमें मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान की गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि  दिन में 11 बजे जब वह भीमताल जा रहे थे तब युवती सड़क किनारे बैठी थी। पुलिस को युवती के पर्स से पांच जून की तारीख का दिल्ली से हल्द्वानी तक का बस का टिकट भी मिला है।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

जानकारी जुटाकर पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया तो मृतका के भाई इमरान ने बताया कि उजमा हार्मोन डिस्टर्बेस का शिकार थी और राम मनोहर लोहिया में उसका ऑपरेशन हुआ था। वो अपनी बीमारी से परेशान थी और उसे लगता था कि वो कभी ठीक नहीं हो  बुधवार को उसके टांके कटने थे, मगर वह वहां से भाग आई थी। भाई के मुताबिक उजमा शादी के बाद करीब सात-आठ महीने पहले पति और परिवारजनों के साथ सातताल आई थी। मृतका के परिजन दिल्ली से भीमताल के लिए रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top