Dehradun News

उत्तराखंड में दुखद हादसा…स्कूल बस के पेड़ से टकराने से दो बच्चों की मौत

Ad

देहरादून: प्रदेश से एक और बुरी खबर आ रही है। स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों की दुखद मौत हो गई है। हादसा विकासनगर में सोमवार की सुबह को हुआ है। इस मामले में बस सवार अन्य बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बाड़वाला स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस वन विभाग के चेकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे वहां को बचाने के चक्कर से पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बस में छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। बस में सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस के हादसे की चपेट में आने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां तक आए। बच्चों की चीख पुकार से भी घटनास्थल पर खासी भीड़ लग गई। फिलहाल राहत बचाव के काम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top