Pithoragarh News

उत्तराखंड: भारतीय सेना के सहयोग से 35 साल से बंद स्कूल फिर से खुलेगा

Ad

Pithoragarh News | Gunji Village School | Indian Army Operation Sadbhavana | Border Village Education | Uttarakhand News : भारत-चीन सीमा के पास स्थित गुंजी गांव से एक अच्छी खबर सामने आई है। करीब 35 साल से बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय अब फिर से शुरू होने की तैयारी में है। जल्द ही इस गांव में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की आवाज गूंज सकती है।

यह संभव हो पाया है भारतीय सेना की पहल से। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत इस स्कूल का दोबारा निर्माण कराया है। लाखों रुपये की लागत से बने इस नए स्कूल भवन में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार यह स्कूल साल 1995 में बंद हो गया था। कारण था गांव से लोगों का पलायन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां। लेकिन अब सड़क और आवाजाही बेहतर होने से गांव में फिर से लोगों का लौटना शुरू हुआ है…जिससे स्कूल खोलने की पहल की गई।

नए स्कूल भवन में तीन क्लासरूम, एक हॉल, स्टाफ रूम और गार्ड रूम बनाया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए कंप्यूटर सुविधा और खेलने के लिए पार्क भी तैयार किया गया है। यह स्कूल करीब 75 बच्चों की क्षमता वाला है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्कूल से पढ़े छात्र बड़े पदों तक पहुंचे हैं। ऐसे में स्कूल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

हालांकि स्कूल को शुरू करने के लिए कम से कम 10 बच्चों का नामांकन जरूरी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जैसे ही जरूरी संख्या पूरी होगी..शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही यह स्कूल फिर से बच्चों की चहल-पहल से भर जाएगा और सीमांत क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top