Uttarakhand News

उत्तराखंड में स्कूलों के खुलने का समय बदला

Ad

देहरादून: प्रदेश में स्कूलों के लिए एक विशेष निर्देश जारी हो गया है। एक तरफ, शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड के स्कूलों की टाइमिंग के विषय में निर्देश जारी हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग ने भी स्कूलों के लिए एक आदेश जारी कर दिया है। स्कूलों की टाइमिंग अब पहले से बदल दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अब एक अक्टूबर से प्रदेश के स्कूलों के खुलने का समय बदला जाएगा। स्कूल सुबह 09.30 बजे से संचालित होंगे। जबकि स्कूलों में छुट्टी का समय 03.30 बजे का निर्धारित किया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ने इस संबंध में निर्देश भी जारी किया है। शिक्षा निदेशक की मानें अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूलों के खुलने के समय में उक्त बदलाव रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कोने कोने में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने एक पत्र जारी कर कहा है कि स्कूलों को जिम्मेदारी के साथ सुबह प्रार्थना सभा में जानकारी दी जानी चाहिए। इस दौराम बच्चों को डेंगू की रोकथाम के बारे में बताया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों को फुल पैंट और पूरी आस्तीन की कमीज को पहनकर स्कूल आना तथा स्कूल घर के परिसर में कहीं पर भी डिस्पोजल पात्र, नाली आदि में पानी ना होने देने हेतु जानकारी देनी होगी। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से लड़ने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को इस संबंध में जागरुक करना भी विभाग का नया प्लान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top