Pithoragarh News

उत्तराखंड: सुरक्षा गार्ड ने पत्नी की निर्मम हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा

crime news
Ad

Pithoragarh : DomesticViolence : MurderCase : CrimeNews : PoliceInvestigation : FamilyTragedy : SecurityGuard : नगर के जाखनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विकासखंड मूनाकोट के कानड़ी गांव निवासी राजेश राम लाबड़ (40) जो महाराष्ट्र के पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं छुट्टी पर पिथौरागढ़ आने के दौरान अपनी पत्नी नीलम उर्फ निर्मला देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह किसी पारिवारिक विवाद के बाद हुई। राजेश राम ने अपनी पत्नी के गले में कई बार चाकू से वार किए…जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

दंपती के दो बच्चे हैं 17 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस जघन्य हत्या से स्तब्ध हैं।

घटना के बाद राजेश राम लाबड़ फरार हो गया। कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया…हालांकि प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाल रही है।

घटना ने पूरे जाखनी क्षेत्र में सुरक्षा और चिंता की लहर फैला दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाकर मामले की तह तक जाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top